फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेंगे पानी के कनेक्शन, खत्म होगी टीएचए की टेंशन

Mon, 06 Apr 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचए की 12 कालोनियों में मई महीने से पेयजल संकट खत्म हो जाएगा। नगर निगम शुल्क लेकर अगले महीने से लोगों को वाटर कनेक्शन देना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


1200 से 2000 रुपये जमा कराकर लोग भरपूर पानी ले सकेंगे। इसका फायदा टीएचए की करीब 3 लाख की आबादी को मिलेगा। जल निगम ने 44 करोड़ रुपये की लागत से टीएचए में 15 ट्यूबवेल और एक रेनीवेल बनाया है।

पहले चरण में 15 ट्यूबवेलों वाली योजना पूरी कर ली गई है। मोहननगर जोन की 12 कालोनियों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पेयजल लाइन बिछाकर ट्रायल पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


अब जल निगम ने इसे नगर निगम को हैंडओवर करने का प्रपोजल बनाया है। उधर, नगर निगम के जलकल विभाग ने भी इसे टेकओवर करने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब महज कागजी कार्रवाई पूरी होनी है। नगर निगम का जलकल विभाग मई महीने से इस पेयजल लाइन से नए कनेक्शन देना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


इन कालोनियों को मिलेगी राहत
गगन विहार, भौपुरा, हर्ष विहार, तुलसी निकेतन, डिफेंस कालोनी, कृष्णा विहार कुटी, पंचशील कालोनी, गरिमा गार्डन, अशोक विहार, इकबाल कालोनी, सिकंदरपुर, पसौंडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें