क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सोसायटी में रहने वाले एक अफसर का परिवार नौकरानी की धमकी से डरा हुआ है। रेवेन्यू इंटेलीजेंस विभाग में कार्यरत अफसर की पत्नी का आरोप है कि प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखी गई नौकरानी को चोरी करते पकड़ा तो नौकरी से निकाल दिया था।
अब नौकरानी उन्हें झूठे मामले में फं साने की धमकी दे रही है। इस संबंध में विजयनगर थाने में तहरीर दी गई है। क्रॉसिंग्स की महागुन सोसायटी में रेवेन्यू इंटेलिजेंस विभाग के अफसर पत्नी के साथ रहते हैं।
उनकी पत्नी ने बताया कि 21 फरवरी को दिल्ली स्थित एक एजेंसी के जरिये एक नौकरानी को रखा था। उसे चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया और शिकायत एजेंसी संचालक से की गई।
नौकरानी ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। शुक्रवार को वे नौकरानी को वापस दिल्ली स्थित एजेंसी पर छोड़ आए। एसओ विजयनगर हरिदयाल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।