फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के आने से आपको होगी कितनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान...। मिस्टर प्रेजीडेंट राजधानी में पधार चुके हैं। जी हां रविवार सुबह करीब 9.45 बजे जैसे ही अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एयरफोर्स वन प्लेन ने दिल्ली की जमीं को छुआ राजधानी जैसे ठहर ही गई।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओबामा का काफिला जहां से भी गुजरा, वहां आसपास की सभी सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। पालम एयरपोर्ट से आईटीसी मोर्या, राजघाट या हैदराबाद हाउस जहां भी ओबामा पहुंचे, वहां राजधानी के वाहनों को रोक दिया गया। हालांकि इसकी वजह से दिल्ली वासियों को खासी दिक्कत हुई, लेकिन उनके माथे पर शिकन तक देखने को नहीं मिली।

ओबामा की अगवानी के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंच गए। प्रधानमंत्री के काफिले के वजह से 7आरसीआर से एयरपोर्ट तक रूट लगा दिया गया। प्रधानमंत्री का काफिला गजुरने के दौरान 7आरसीआर से एयरपोर्ट तक की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


इधर ओबामा अपने काफिले के साथ एयरपोर्ट से आईटीसी मोर्या होटल पहुंचे। इस दौरान धौलाकुंआ, रिंग रोड और सरदार पटेल मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। करीब होटल पहुंचने के बाद ओबामा फ्रेश हुए इसके बाद उनका काफिला दोपहर 12 बजे के बाद राष्ट्रपति भवन के लिए निकला।

बंद रहा रिंग रोड

इस दौरान साउथ एवेन्‍यू, तीन मूर्ति मार्ग को भी बंद रखा गया। यहां स्वगत समारोह से निकलने के बाद ओबामा सीधे राजधाट पहुंचे। राजघाट जाने के लिए राजपथ, इंडियागेट सर्किल, तिलक मार्ग, विकास मार्ग व रिंग रोड को बंद कर दिया गया।

जितनी देर ओबामा राजघाट रुके उतनी की देर सभी सड़कों को बंद रखा गया। वापस इसी रास्ते से हुए ओबामा हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां हैदराबाद के आसपास पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने इंडियागेट सर्किल को बंद कर दिया।

यहां इंडियागेट से अशोक रोड जाने वाले वाले वाहनों को अकबर रोड पर की डायवर्ट कर दिया गया। इस बीच राजपथ, केजी मार्ग, भी बंद रहा। सभी वाहन कॉपरनिकस मार्ग से होकर गुजरे। बराक ओबामा के सड़क से गुजरने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस व ओबामा की सुरक्षा के लिए इस बार अभूर्तपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 50 हजार जवानों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के भी 50 हजार जवान दिल्ली में तैनात हैं। सभी हाईराइज इमारतों से स्नाईपर्स नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ऐसा रहेगा सुरक्षा का घेरा

बराक ओबामा की सुरक्षा के सेवन लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, इसमें अमरिकी सुरक्षा एजेंसियों से लेकर, एसपीजी, सेना, अर्द्धसैनिक बल, रॉ, आईबी व दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।

गणतंत्र दिवस व अमरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में करीब 15 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिये राजधानी चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

राजधानी की 75 हाईराइज बिल्डिंगों पर शार्प शूटरों को तैनात किया गया है, नई दिल्ली इलाके में शार्प शूटरों के साथ अमरिकी सुरक्षा एजेंसी के कुछ जवान भी तैनात रहेंगें।

राजधानी को हवाई हमले से बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने रडार भी लगाया हैं। किसी भी हवाई हमले को भांपकर उसको रोकने में रडार मदद करेगा। दिल्ली के आसपास हेलिकॉप्टर से आसमान पर नजर रखी जाएगी।

. भूतिगत मेट्रो स्टेशन व राजपथ के आसपास मौजूद कार्यलयों को अमरिकी सुरक्षा एजेंसियों केे अनुरोध अपने संरक्षण में ले लिया गया है।
. अमरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पहले ही 1600 अमरिकी सुरक्षा एजेंट यहां डेरा डाले हुए हैं, वह भारतीय जांच एजेंसियों के साथ तालमेल रखे हुए हैं।
. दिल्ली अधिकारियों ने पूरी परेड को 13 जोन में बांटा गया है, इसके लिए हर जोन की जिम्मेदारी एक डीसीपी को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें