फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम सड़क से डीयू की छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस की नाक के नीचे दिनदहाड़े शनिवार को सेक्टर-18 से बीएड की छात्रा का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा दिल्ली के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएड कर रही है। पुलिस के अनुसार, बिसरख निवासी 23 वर्षीय छात्रा दिल्ली स्थित राजौरी गार्डन में एक प्राइवेट कॉलेज से बीएड कर रही है।

उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। शनिवार सुबह उसके पिता ने कॉलेज जाने के लिए उसे सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक छोड़ा। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन


छात्रा को सेक्टर-18 की मार्केट में कुछ कपड़े ड्राई क्लीनिंग के लिए भी देने थे। सुबह करीब 11 बजे छात्रा ने पिता के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि यूपी16 नंबर ऑटो सवार कुछ लड़कों ने उसे जबरन ऑट में खींच लिया है।

अचानक बंद हो गया मोबाइल

उसने यह भी बताया कि बदमाश उससे लूट की कोशिश रहे हैं। जब तक पिता कुछ समझ पाते तब तक छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

छात्रा के पिता ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने सिटी सेंटर और सेक्टर-18 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

इसमें छात्रा के पिता भी दिखाई दिए। उन्होंने दावा किया कि सेक्टर-18 की मार्केट वाली फुटेज में उनकी बेटी जैसी एक लड़की की तस्वीर आ रही है।

सुरक्षा दावों की खुली पोल

इसी आधार पर पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दिनदहाड़े अपहरण से पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल गई।

घटना को 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत गया मगर पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। पुलिस को छात्रा की लास्ट लोकेशन सरिता विहार, दिल्ली मिली है।

मतलब अपहरणकर्ता छात्रा को नोएडा से दिल्ली ले गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एएसपी विजय ढुल का कहना है कि अपहरण का मामला सेक्टर-20 थाने में दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। फिलहाल लड़की के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तानी पिस्टल

दादरी स्थित स्कूल में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान छात्रा से छह छात्रों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई से मारपीट की।

घटना के बाद रविवार दोपहर आरोपी युवक छात्रा के घर घुस आए और उसके भाई की कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को क्षेत्र के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का रिहर्सल हो रहा था। इस दौरान छह छात्रों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की।

मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों से उससे मारपीट की और भाई-बहन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

स्कूल ने नहीं की कार्रवाई

रविवार दोपहर आरोपी छात्रा के घर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा और उसके भाई से मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उन्होंने छात्रा के भाई की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान घर पर अन्य परिजन भी मौजूद थे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी छात्र इससे पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ कर चुके हैं। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल के अध्यापकों से की थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें