फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 13 और 14 को आतंकी हमले के इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, वीडियो जारी कर पन्नू ने फिर दी धमकी

Fri, 12 Dec 2025 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है जबकि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाता है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में 13 और 14 दिसंबर को आतंकी हमले के सीरियस इनपुट मिलने के बाद देश का खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां और सर्तक हो गई हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है जबकि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाता है। 

विज्ञापन


हालांकि लाला किला के पास पिछले माह 10 नवंबर को हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट मोड पर हैं। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी फिर वीडियो जारी कर धमकी दी है।

पुलिस किसी भी धमकी को हल्के में नहीं ले रही हैं।दिल्ली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल पन्नू वीडियो जारी कर संसद हमले की बरसी 13 दिसंबर को हमला करने की धमकी देता है। इस बार भी उसने वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि एसएफजे के आतंकी राजधानी में कहीं भी देशविरोधी नारे लिख सकते हैं। देश विरोधी स्लोगन और पोस्टर भी लगा सकते हैं। पन्नू ने कुछ समय पहले एक विवादित नक्शा जारी किया था,  जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल किया गया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें