फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के रिटायमेंट से पहले होगी नई भर्ती, ऑनलाइन होगी परीक्षा

Fri, 01 Apr 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में अधिकारी-कर्मचारी के रिटायरमेंट से पहले उस पद पर भर्ती शुरू हो जाएगी। जिस दिन कर्मी रिटायर होगा, तब उसकी सीट बैठने को नया कर्मी तैयार मिलेगा। जहां विभागों को ऐसी तैयारी करने के लिए कहा गया है, वहीं दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए तकनीकी तौर पर अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के सवाल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि डीएसएसएसबी को इस तरीके से तैयार किया जा रहा है कि ऑनलाइन परीक्षा ले सके। एक कार्य योजना तैयार की गई है। कई सुधार के कार्य चल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने माना कि दिल्ली सरकार के तमाम विभागों में पद खाली हैं। यहां तक कहा कि लंबित भर्तियों को लेकर एक बैठक ली थी, उसमें यह बात सामने आई थी कि जिस गति से भर्ती चल रही है, उससे 35 साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा है कि डीएसएसएसबी में सुधार आने तक एडहॉक भर्ती के अलावा केंद्र सरकार की एजेंसी से मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें