फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए कल से होगा सीटों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीजी के 80 प्रोग्राम की 13 हजार से अधिक सीटों के लिए 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
विज्ञापन


- छात्रों को सीट को स्वीकार करने के लिए 15 से 17 जून शाम 4:59 बजे तक मिलेगा समय

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-27 में 80 प्रोग्राम की 13 हजार से अधिक सीटों के लिए पहले राउंड का सीट आवंटन 15 जून से शुरु हो जाएगा। पहले राउंड की सीट को स्वीकार करने के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। दो राउंड के सीट आवंटन हो जाने के बाद छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प दिया जाएगा। सीट का आवंटन छात्रों के डैशबोर्ड पर किया जाएगा।
छात्रों को सीट स्वीकार करने के लिए 15 से 17 जून शाम 4:59 बजे तक का समय मिलेगा। इस अवधि तक यदि छात्र आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करते तो दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। 15 से 18 जून तक कॉलेज-विभाग आवेदन का सत्यापन कर उसे मंजूरी देंगे। उसके बाद फीस का भुगतान 19 जून शाम 4:59 बजे तक किया जा सकेगा। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत छात्र के डैशबोर्ड पर दूसरा सीट आवंटन 22 जून शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। 22 से 24 जून तक छात्र सीट को स्वीकार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो राउंड के बाद छात्रों के लिए मिड एंट्री का विकल्प खोला जाएगा। उसके लिए छात्र शुल्क का भुगतान कर मिड एंट्री में प्रवेश कर सकते हैं। मिड एंट्री में वही छात्र एंट्री कर सकेंगे जो आवेदन करने में असफल रहे और अब वह भाग लेने के इच्छुक हैं। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। पीजी प्रोग्राम में पंजीकरण की प्रक्रिया 16 मई से शुरु हुई थी जो कि 09 जून को समाप्त हुई। इस प्रक्रिया के तहत 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें