फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर मोदी शुगर मिल के गोदाम सील

Fri, 30 May 2014 02:43 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 138 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर मोदीनगर गन्ना विकास समिति सचिव दिनेश यादव की ओर से बृहस्पतिवार को मिल अध्याशी एनके शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसीलदार कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोदी शुगर मिल में पहुंचकर चीनी के गोदामों और शीरे के अतमाम टेंकों पर सील लगा दी। तहसीलदार ने बताया कि किसानों का बकाया एक सौ अडतीस करोड रुपये के बकाया को लेकर यह कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि सी ल किए गए गोदामों में 1 लाख 28 हजार कुंतल चीनी व टेंकर में 1 लाख 11 हजार कुंतल शीरा मौजूद है। जिनमें चीनी कीमत करीब 45 करोड व शीरे की अनुमानत कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 24 अगस्त को मिल प्रबंधन ने प्रशासन की कार्यवाही से छुब्ध होकर मोदी शुगर मिल तालाबंदी कर दी थी। प्रबंधन के इस निर्णय से मिल के सैंकड़ों कर्मचारियो और हजारों गन्ना किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है।

मिल के चीफ मैनेजर वीके जैन का कहना था कि जिला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद के उपरोक्त आदेशों के अनुपालन में चीनी शीरा एवं बैगास की बिक्री की 85 प्रतिशत धनराशि को गन्ना मूल्य एवं सोसायटी कमीशन के भुगतान के लिए गन्ना मूल्य खाते में ट्रंार्सफर किए जाने के कारण वर्तमान समय में प्रबंधन मंडल के पास कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं ऑफ सीजन में प्लांट की मशीनरी की रिपेयर एवं मेंटीनेंस के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें