फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टोकन मैपिंग पर एसडीओ ने उठाए सवाल, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता को भेजे जवाब में उठाए सवाल, बिल उपमंडल कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जनस्वास्थ्य विभाग में दूसरे उपमंडलों के बिलों पर टोकन मैपिंग का मामला गरमा गया है। एसडीओ सुमित वर्मा ने कार्यकारी अभियंता को भेजे जवाब में गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पांच ठेकेदारों के बिलों पर उनकी जानकारी और ओटीपी के बिना टोकन मैप किए गए। एसडीओ के अनुसार, ये बिल उनके संबंधित उपमंडल कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। टोकन मैपिंग के बाद बिल उपमंडल नंबर-2 पुन्हाना की आईडी में स्थानांतरित किए जाने का आरोप है।
जिन ठेकेदारों के बिलों पर टोकन मैप हुए, उनमें हकमुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, निजार मोहम्मद, रशीद और उमरदीन शामिल हैं। एसडीओ ने बताया कि उन्हें इन बिलों के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। न ही उनकी ओर से कोई ओटीपी उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद टोकन मैपिंग कर बिल पुन्हाना की आईडी में डाल दिए गए।
विज्ञापन

जांच की मांग
एसडीओ ने कार्यकारी अभियंता से जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित बिलों को जांच के लिए मंडल कार्यालय में मंगवाने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य बिलों की वास्तविकता और टोकन मैपिंग प्रक्रिया की जांच करना है। पहले कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार ने एसडीओ सुमित वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वहीं जब इसके बारे में कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार से मोबाइल फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनके फोन तो ऑन है लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

-
संबंधित बिलों पर उनकी जानकारी और ओटीपी के बिना टोकन मैप किए गए हैं। ये बिल उनके उपमंडल कार्यालय में भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और बिलों को मंडल कार्यालय में मंगवाकर जांच कराने की मांग की है। - सुमित कुमार वर्मा , एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग, पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें