बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने बुधवार को एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति के आश्वासन के बाद उन्हें छोड़ा।
जानकारी के अनुसार बिजली कटौती से परेशान रबूपुरा क्षेत्र के लोग मंगलवार से बिजली सबस्टेशन पर धरना दे रहे थे। बुधवार को जिला किसान सभा व बहुजन किसान सभा के लोग भी धरनास्थल पर थे।
नाराज ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे जेई अनिल शर्मा को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर शाम करीब बजे एसडीओ सोनू रस्तोगी पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।
लोगों के गुस्सा को देखकर एसडीओ ने क्षेत्र में प्रतिदिन 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को रबूपुरा में बिजली कनेक्शन के अलावा अन्य शिकायतों का निपटारा करेंगे।
इस मौके पर बहुजन किसान दल के जिलाध्यक्ष स्वराज्य सिंह रावत, राजीव मलिक, अहमद खान, पिंटू त्यागी के अलावा जिला किसान सभा के अध्यक्ष नत्थीराम शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, कैलाशचंद्र आदि मौजूद थे।