फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिया लाखों की लूट को अंजाम

Tue, 30 Dec 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी जीटी रोड स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक-परिचालक को बंधक बनाकर करीब 50 लाख रुपये के तांबे से भरा ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश दोनों को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए और लोनी क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। चालक ने लोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दादरी क्षेत्र का बताकर उसे दादरी कोतवाली भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक बीपी मलिक का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। चालक-परिचालक बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। वे कभी बदमाशों को स्कॉर्पियो और तो कभी मारुति में बता रहे है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यूपी बॉर्डर स्थित कानपुर-दिल्ली रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट के ट्रक का चालक गुरफान सोमवार रात बॉर्डर से ट्रक में करीब 50 लाख रुपये का तांबा लेकर कानपुर रवाना हुआ।

इस दौरान जब गाड़ी दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से तेजी से आई स्कॉर्पियो सवार करीब छह बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया।

उन्होंने ट्रक से उतारने के बाद चालक-परिचालक की पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर उन्हें स्कॉर्पियो में डाल लिया। बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि चालक-परिचालक से नगदी, मोबाइल लूटने के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बदमाश उन्हें लोनी में फेंककर फरार हो गए। चालक ने जैसे-तैसे खुद को बंधन मुक्त किया और लोनी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


लोनी पुलिस ने मामला दादरी कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस ने चालक-परिचालक से पूछताछ कर घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें