फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

Tue, 30 Dec 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी के ओल्ड गुड़गांव रोड धोबी घाट के पास देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक के मुंह पर पत्थर मारकर कुचला गया था।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने शव की पहचान कर ली लेकिन अब तक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि ओल्ड दिल्ली रोड स्थित धोबी घाट के पास युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच यूनिट भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के मुंह पर पत्थर मारकर उसे कुचला गया है।

हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस की एफएसएल यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या मुंह पर कई बार पत्थर से वारकर की गई है ताकि उसकी पहचान न की जा सके।

पुलिस जांच में मृतक के पास से आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान रणवीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ माह पहले युवक सब्जी मंडी स्थित गुरूद्वारे में लंगर बनाने का काम करता था। जो फिलहाल दिल्ली में अपने भाई के पास रह रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में पूरी रात जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह के मुताबिक हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें