फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के सामने युवक की चाकू से गोदकर हत्या 

Sat, 30 Mar 2019 11:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नई दिल्ली के रोहिणी साउथ इलाके में स्कूटी सवार हमलावरों ने दोस्त के सामने ही वरदान (19) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सपरिवार विजय विहार इलाके में रहने वाले वरदान के मामा प्रॉपर्टी डीलर हैं। वरदान भी उनके कार्यालय में बैठता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विनय के साथ एक अन्य दोस्त से मिलने रोहिणी सेक्टर तीन आया था।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे वरदान दोस्त से घर के बाहर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक आए और वरदान से कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर एक ने चाकू निकालकर वरदान पर कई वार कर दिए।

विनय उसे बचाने के लिए आगे आया, लेकिन हमलावरों ने चाकू दिखाकर उसे पीछे हटा दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस वरदान को अंबेडकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विनय के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें