फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौने के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख 

Sat, 30 Mar 2019 09:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार शाम एक खिलौने के गोदाम में आग लग गई। तीन मंजिला इस गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 24 गाडियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


लेकिन हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्लास्टिक के खिलौने में आग लगने और धुंआ फैलने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आग इस तेजी से फैली कि रिहायशी इलाके में बने इस गोदाम से सटे अन्य मकानों में भी आग लगने का खतरा मंडराने लगा। लेकिन दमकल कर्मियों से आग को गोदाम तक सीमित ही कर दिया। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुराड़ी के अजीत विहार 60 फूटा गली में एक तीन मंजिला इमारत में खिलौने का गोदाम है। एक हजार गज में फैले इस गोदाम के मालिक का करोलबाग में खिलौने की दुकान है। गोदाम में खिलौने की पैकिंग होती है और स्टॉक यहीं रखा जाता है। 

शनिवार शाम छह बजे सभी कर्मचारी गोदाम का गेट बंद कर चले गए। बताया जा रहा है कि गेट के पास बिजली के तारों से चिंगारी निकली और गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक, रुई व कपड़े का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली और धुंआ का गुब्बार चारों तरफ फैल गया।

उसके बाद आग की लपटें अन्य तलों पर जाने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 24 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आग लगने कारणों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें