फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर एफओबी पर चलेंगे स्कूटर-साइकिल

Mon, 20 Apr 2015 12:57 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का इस्तेमाल पैदल यात्रियों के साथ ही साइकिल, स्कूटर, मोटर साइकिल सवार भी कर सकेंगे। इसके लिए जीडीए दिल्ली की तर्ज पर शहर भर में रैंप (रपटा) वाले एफओबी बनाएगा।
विज्ञापन


जीडीए वीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने रैंप वाले एफओबी निर्माण की जगह का चयन शुरू कर दिया है। पहले चरण में चार स्थानों पर ऐसे एफओबी बनाने की तैयारी है। इसी माह के अंत तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

नगर निगम ने शहर भर में एफओबी बनवाए हैं। बिना लिफ्ट या एस्केलेटर के बनाए गए इन एफओबी का इस्तेमाल न के बराबर हो रहा है। लोग इनकी बजाय सेंट्रल वर्ज फांदकर ही सड़क पार करते हैं। एफओबी सड़क पार करने की बजाय विज्ञापन का माध्यम अधिक बन गए हैं।
विज्ञापन


इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जीडीए ने रैंप वाले एफओबी बनाने की प्लानिंग की है। इसके अंतर्गत एफओबी के किनारे रैंप बनाया जाएगा, जिसके जरिए दो पहिया वाहन भी गुजर सकेंगे।

यह एफओबी वनवे रोड पर दो पहिया वाहनों के लिए यू-टर्न का काम करेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि एफओबी की उपयोगिता को और बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग की जा रही है। जहां पैदल यात्रियों और दो पहिया वाहनों का दबाव अधिक होगा, वहां एफओबी बनाए जाएंगे।

सांसद बोले-केंद्र कराएगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण
कमीशन के खेल में जर्जर हुए दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग का निर्माण अब केंद्र कराएगा। रविवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने इसकी घोषणा की।

उन्होंने राज्य सरकार को एनओसी देने को पत्र भी भेज दिया। 26 अप्रैल को बड़ौत आगमन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसकी घोषणा कर सकते हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जर्जर है।

लोनी मंडौला में अधूरा फ्लाईओवर पड़ा है तो राजमार्ग जर्जर हो गया है। इसमें गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना लंबा जाम लगता है।

एक बार टेंडर और काम शुरू हो जाने के बाद इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया। फ्लाई ओवर अधूरा पड़ा है और सड़क जर्जर। करीब 17 सौ करोड़ का यह प्रोजेक्ट अधर में लटका है।

राज्य सरकार इसका दोबारा से टेंडर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री ने सड़क के गड्ढे भरवाने को एक करोड़ रुपये दिए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार केप्रोजेक्ट में शामिल होने पर अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू करवा देंगे।

सांसद ने अब इसके निर्माण का जिम्मा संभाला है। उन्हाेंने औपचारिकता पूरी करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। अब 26 अप्रैल को बड़ौत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का दौरा है।

वहां पर इस राजमार्ग के निर्माण की घोषणा कराई जाएगी। यह मार्ग तीन साल से अधर में लटका है। डा. सिंह ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर तक के संपूर्ण मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें