फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वैज्ञानिक सोच को मिलेगी उड़ान, सीबीएसई कराएगा साइंस चैलेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं से दसवीं के विद्यार्थी बढ़ाएंगे वैज्ञानिक सोच, दो चरणों में आयोजित होंगी गतिविधि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए साइंस चैलेंज आयोजित कर रहा है। इस प्रतियोगिता में आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करना है।
यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण स्कूल स्तर पर और दूसरा अंतर-विद्यालय स्तर पर होगा। दोनों चरणों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले चरण के लिए पंजीकरण 14 अक्तूबर से शुरू हो गया है। छात्र 30 अक्तूबर तक पहले चरण के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। पहले चरण की प्रतियोगिता दो नवंबर से 13 नवंबर के बीच स्कूल स्तर पर आयोजित होगी। इसमें विद्यार्थियों को बहु-विकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। उनके प्रदर्शन का आकलन सही उत्तरों के साथ सवाल हल करने में लगे समय के आधार पर भी किया जाएगा। सीबीएसई दो नवंबर को पोर्टल पर प्रश्नपत्र और मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए अधिकतम 60 मिनट मिलेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण का पंजीकरण और मूल्यांकन
स्कूलों को साइंस चैलेंज पोर्टल पर अपने एलओसी लॉगिन विवरण के जरिये प्रवेश करना होगा। यहां पहले चरण में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या दर्ज करनी होगी। सभी सवालों के सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण की प्रक्रिया
पहले चरण के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक स्कूल आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों का चयन करेगा। इन छह विद्यार्थियों का दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर से 25 नवंबर तक पंजीकरण होगा। दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित होगा, जिसे बोर्ड 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित करेगा। इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशंसा प्रमाणपत्र मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें