शिक्षा निदेशालय ने जानकारी दी है कि ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। इससे पहले नर्सरी से पांचवीं तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जा रही थी। जबकि अब वे स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे। वहीं, सभी शिक्षण और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को भी हमेशा की तरह ड्यूटी पर आना होगा। इसकी जानकारी सभी छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को एसएमएस, फोन कॉल समेत अन्य तरह से देनी होगी।
अभिभावकों ने ली राहत की सांस
स्कूल के देरी से खुलने की सूचना से अभिभावकों को राहत मिली है। उनका कहना है कि इससे बच्चों को सुबह-सुबह उठकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इस बारे में एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चे का स्कूल घर से बेहद दूर हैं। ऐसे में सुबह स्कूल जाना उसके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, और नौ बजे से स्कूल खुलेगा तो उन्हें आराम मिलेगा। उधर अभिभावकों को चिंता भी है कि ठंड से उनके बच्चे की तबीयत बिगड़ न जाए। वहीं, स्कूल देरी से जाने की खबर से बच्चों को भी राहत मिली है।