फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में अव्वल रहे स्कूल, अस्पताल और होटल हुए पुरस्कृत

Sat, 04 Jan 2020 06:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाने वाले विभिन्न व्यक्तियों/संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि महापौर अवतार सिंह ने लोगों एवं संस्थानों को पुरस्कार दिए। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन से हुई।  

विज्ञापन


महापौर ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। हमारे सफाई कर्मचारी निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। अगर हम सब स्वच्छता का प्रण लें तो स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तरी दिल्ली नगर निगम को पहला स्थान मिल सकता है। वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि निगम ने हाल ही में शौचमुक्त क्षेत्र होने का दर्जा प्राप्त किया है। क्षेत्र के विकास और सफाई के लिए बड़े स्तर पर अभियान जारी है।

इस मौके पर निगमायुक्त वर्षा जोशी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने उन लोगों एवं संस्थानों को पुरस्कृत किया है जिन्होंने स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाए रखने में योगदान दिया। यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए गए थे।
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, दूसरी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, तीसरी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां / होटल / मोटल, चौथी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आर.डब्ल्यू.ए, पांचवीं श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्केट एसोसिएशन और छठी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सरकारी कार्यालय को पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें