फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को स्कूल ने निकाला

Sun, 19 Oct 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। 11वीं की छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को स्कूल प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया है। साथ ही स्कूल के बाकी शिक्षकों पर भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले पैरेंट्स ने स्कूल पहुंचकर हंगामा भी किया। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है।

गौर हो कि शुक्रवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक ने अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाते वक्त 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 354 (क) और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक संजय अग्रवाल निवासी हरमुखपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शनिवार सुबह छात्रा के पैरेंट्स के साथ अन्य अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। अभिभावकों की मांग पर स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया।
विज्ञापन


दस माह में 28 मामले दर्ज
छेड़छाड़, जोर जबरदस्ती की वारदातें बढ़ रहीं हैं। मोदीनगर कोेतवाली में दस माह के भीतर छेड़छाड़, रेप की कोशिश, अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने से संबंधित 28 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें