फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबधंन ने उकसाया सुपरवाइजर ने किया सुसाइड!

Mon, 02 Jun 2014 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में डीएलएफ फेज वन स्थित पाइन क्रेस्ट स्कूल के सुपरवाइजर ने रविवार की रात को खुदकुशी कर ली। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डीएलएफ फेज एक स्थित पाइन क्रेस्ट स्कूल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात राजन उर्फ राजेंद्र (36) ने रविवार रात को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस फ्लैट में राजन रह रहा था, वह स्कूल प्रबंधन ने मुहैया कराया था। घटना के बाद राजन के बड़े भाई रामबाबू ने डीएलएफ फेज थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन के तीन अधिकारी उसके भाई को पिछले कई महीनों से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी स्कूल में पढ़ रही राजन की बेटी और बेटे का नाम काटने के अलावा उसका वेतन भी रोक लिया गया था। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन के उच्चाधिकारी अपनी कोठी में राजन से घरेलू कामकाज करवाने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर राजन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

कुछ दिनों पहले अपनी बीवी और बच्चों को अपने गृहनगर मध्यप्रदेश स्थित गोरीहर छोड़ने के बाद रविवार रात को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान पर डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के भूपेंद्र, प्रमोद और सुरेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई देवीदत्त ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें