छह स्कूलों के 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अचानक हार्ट अटैक होने पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने से किसी की भी जान बच सकती है। ऐसे में सीपीआर देने के लिए स्कूली छात्रों को भी तैयार किया जा रहा है। सोमवार को एम्स में छह स्कूलों के 400 से अधिक स्कूली छात्रों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण मिला।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर राष्ट्रीय सीपीआर सप्ताह के तहत छात्रों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन समारोह में एम्स निदेशक प्रो. एम श्रीनिवास, कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अंबुज रॉय सहित कई दूसरे डॉक्टर मौजूद रहे।