फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ, बच्चों की प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Tue, 11 Sep 2018 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
school programme
विज्ञापन

जुगलबन्दी स्टूडियो वसुन्धरा, गाजियाबाद के तत्वाधान में आयोजित की गई सांस्कृतिक संध्या ’रिधुन 2018’ में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे सूर्यकान्त राय व डा चन्द्रसेन गुप्ता, बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन


श्री राय ने जुगलबन्दी स्टूडियो वसुन्धरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लम्बे समय से जुगलबन्दी स्टूडियो वसुन्धरा, गाजियाबाद में कलाकारों को तराशने का कार्य कर रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सूर्यकान्त राय, डा0 चन्द्रसेन गुप्ता व संजय राजदान ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

इस अवसर पर जुगलबन्दी स्टूडियो वसुन्धरा के निदेशक दीपेश गुप्ता ने संस्था की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि संस्थान ने 2005 से वसुन्धरा से अपनी सेवायें देनी शुरु की थीं और तब से निरन्तर क्षेत्र के लोगों को कलाकार के रुप में स्थापित कर रहा है तथा यहां के छात्र संगीत व नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस मौके पर जुगलबन्दी स्टूडियो वसुन्धरा के सचिव रितेश सक्सेना ने जानकारी दी कि संस्था हर दो से तीन माह में इस प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों का उत्साहवर्धन करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें