गांव भोगीपुर के एक अलाटी (भू-स्वामी) ने मुख्यमंत्री, आईबी व राज्य सतर्कता विभाग को पत्र भेजकर उसकी भूमि की कथित तौर से राजस्व विभाग से सांठ गांठ कर बदली गई खसरा-गिरदावरी ठीक कराने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की फरियाद की है।
अलाटी (भू स्वामी) सरोजबाला पत्नी सुशील कुमार ने भेजे गये पत्र में लिखा है की गांव भोगीपुर थाना तावडू में उसकी उसकी 10 कनाल 7 मरला भूमि है और गांव के कुछ दबंगों की उपरोक्त भूमि पर निगाह लगी है।
उन्होंने बताया की तत्कालीन सहायक कलैक्टर द्वितीय श्रैणी रहे अधिकारी ने दबंगो से साजबाज होकर उसे बिना सूचना दिये ही उनके हक में गिरदावरी चढ़ा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद जब उसने स्थानीय व जिला राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के यहां अपना विरोध दर्ज कराया।
परंतु उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है की राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की कथित भ्रष्टाचार व कारगुजारीयों से परेशान होकर उसने अब राज्य चौकसी ब्यूरों व मुख्यमंत्री सहित आईबी को शिकायत भेज न्याय के लिए फरियाद की मांग की है।
पीड़िता का कहना है उड़न दस्ते यहां कई बार दबिश दे चुके हैं। पंरतु राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी पहले ही भनक लग जाती है। इसका फायदा उठाकर वह फुरर हो जाते है।
इस बारे में तहसीलदार ने माना कि उनकी संज्ञान में गांव भोगीपुर स्थित एक कृषि भूमि की खसरा गिरदावरी बदलवाने का मामला सामने आया है और फिल्ड कानूनगों को इसकी जांच सौंपी गई है।