फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेलीकॉम कंपनियों को भी ऑडिट करेगा कैग

Fri, 18 Apr 2014 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों के खातों का ऑडिट करने का अधिकार कैग को दे दिया है। हालांकि फैसले को लेकर टेलीकॉम इंडस्ट्री ने निराशा जताई है।
विज्ञापन


टेलीकॉम इंडस्ट्री के अनुसार उनके सारे रिकार्ड सही हैं। ज्यादातर कंपनियां शेयर बाजार में सूची बद्ध है। ऐसे में उनके सभी खाते सबके सामने हैं। जिसे देखते हुए कोर्ट का फैसला उन्हें निराश कर रहा है।

पढ़ें: भंग होगी दिल्ली विधानसभा, जल्द होंगे चुनाव!

पूरे मामले में टेलीकॉम इंडस्ट्री की तरफ से याचिकाकर्ताओं में एक सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यू ने अमर उजाला को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हमें निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियां कोई भी रिकार्ड छिपा नहीं रही है। ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। ऐसे में उनके खाते सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। पहले से ही कंपनियों के कई स्तर पर ऑडिट होते हैं। इसे देखते हुए यह फैसला निराश करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें