फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ने की बात कह कर बनाया रेप का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नजफगढ़ व फर्श बाजार में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


फर्श बाजार इलाके में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती के साथ पंकज नामक युवक ने दुष्कर्म किया। दोनों एक दूसरे को जानते थे। पंकज ने 20 जनवरी को घर छोड़ने की बात कर एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता बड़े अधिकारी हैं। इसकी वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में शादी कर राहुल ने बना लिए संबंध

वहीं, नजफगढ़ में 29 साल की एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक 2013 में उसकी पहचान राहुल नामक एक युवक से हुई।

मंदिर में शादी कर राहुल ने उसके साथ संबंध स्थापित कर लिए। इस बीच युवती गर्भवती भी हुई, लेकिन राहुल ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।

बार-बार घर ले जाने की बात करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें