फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ‘से हेल्प एप’ बना जीवनरक्षक, महिला वकील को मिला दूसरा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत पहुंचकर बचाई जान, पति जाम में फंसे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के ‘से हेल्प एप’ की मदद से सुप्रीम कोर्ट की एक महिला वकील को समय पर सहायता मिल गई और उनकी जान बचाई जा सकी। मामला दरियागंज का है। दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित पल्लवी नंदन अपने घर में अकेली थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि गत सोमवार को ‘से हेल्प’ एप के निर्माता महेश को इमरजेंसी अलर्ट मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दरियागंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार के सामान के साथ पल्लवी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियागंज इलाके में बिरसा मुंडा जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसके चलते कई जगह बैरिकेडिंग और भारी जाम था। पल्लवी ने जरूरी दवाएं लाने गए पति को फोन किया तो पता चला कि वे घटा मस्जिद के पास ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। इसी बीच पल्लवी की हालत और बिगड़ गई। असहनीय दर्द के कारण वह रसोई में फर्श पर गिर गईं। किसी तरह उन्होंने ‘से हेल्प’ एप के जरिए मदद मांगी। पुलिस समय पर मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाई। पल्लवी ने दिल्ली पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि इस एप ने उन्हें जिंदगी का दूसरा मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें