फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की शिवरात्रि आज, दिल्ली-एनसीआर के इन रास्तों से बचकर निकलें

Tue, 30 Jul 2019 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को सावन की शिवरात्रि को लेकर दिल्ली के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। तड़के से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का  जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़िये भी गंगाजल चढ़ाने पहुंचेंगे। इस दौरान मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


मंदिरों में भीड़ उमड़ने से बाहरी दिल्ली खासतौर पर यूपी और हरियाणा के बॉर्डर क्षेत्र में जाम के हालात देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार सभी थाना टीमों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

वहीं पूर्वी दिल्ली के मंदिरों में सोमवार देर रात तक तैयारियों का सिलसिला जारी रहा। कई जगह कावंड़ शिविर में भी शिवरात्रि पर भंडारा आदि आयोजन किए गए। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


नोएडा के कई मार्गों पर होगा रूट डायवर्जन 
शिवरात्रि के अवसर पर शहर के आस-पास के इलाकों का रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। यह प्लान कांवड़ यात्रियों के लिए बेहद अहम पड़ाव गाजियाबाद से जोड़कर बनाया गया है। दरअसल, गाजियाबाद होते हुए शहर में कांवड़ यात्रा प्रवेश करेगी। दिल्ली से बदरपुर होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहन गाजियाबाद के बजाए ओखला बैराज, डीएनडी, नोएडा मोड़ के रास्ते एक्सप्रेसवे से होकर ग्रेटर-नोएडा कासना होते हुए जीटी रोड से जा सकते हैं।

फरीदाबाद-गुरुग्राम में यहां रहेगा रूट डायवर्जन

कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, झूला कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है। वहीं, डाक कांवड़ियों को सड़क पर इसी लेन के साथ-साथ चलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कांवड़ियों ने इन लेन को दरकिनार कर दिया और सड़क के बीच तक यातायात को बाधित करके चलते रहे। एक्सप्रेसवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एक किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को डेढ़ से 2 घंटे का समय लग गया।

जयपुर से दिल्ली जाते वक्त इफ्को चौक के पास तीन गाड़ियां जाम में एक दूसरे से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। इसके कारण भी यातायात प्रभावित हुआ।

वहीं जाम के कारण इसी जगह पर कुछ गाड़ियां भी खराब हो गई जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया। शहर की अंदरूनी सड़कों न्यू रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड, कादीपुर रोड, बसई रोड, पुराना दिल्ली रोड सहित अन्य स्थानों पर कांवड़ियों के कारण यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर कोई विघ्न न हो इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही सोमवार दोपहर बाद से ही शहर में पुलिस की उपस्थिति सड़कों पर बढ़ा दी है। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल के मुताबिक, प्रकाशपुरी आश्रम, इंच्छापुरी शिव मंदिर में 150/150 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शहर के अन्य सभी मंदिरों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार रात से ही शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। इन नाकों पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डाक कांवड़ से टीएचए जाम, आज मिलेगी राहत

कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से लौटे डाक कांवड़ों का काफिला बढ़ने से सोमवार रात टीएचए की लगभग सभी सड़कें जाम हो गईं। लिंक रोड, सीआईएसफ रोड, बुद्ध चौक, मोहन नगर चौराहा, डाबर चौक पर रात में जबरदस्त जाम लग गया। ट्रैफिक इस कदर बढ़ा कि पुलिस को रात करीब आठ बजे कौशांबी व वैशाली की ओर जाने वाले ऑटो, टैंपों को साहिबाबाद गांव के सामने रोकना पड़ा। ट्रैफिक को रोककर कांवड़ियों को निकाला गया।

हालांकि दिन में जाम से राहत रही। दिल्ली, नोएडा जाने वालों को मेट्रो से मदद मिली। राजस्थान, हरियाणा और मथुरा की ओर जाने वाली डाक कांवड़ सुबह से ही जीटी रोड पर चलते रहे। दिल्ली, नोएडा, हापुड़ और मेरठ जाने वाले वाहन एनएच-9 से गुजरे। बता दें कि मंगलवार को जलाभिषेक होने के चलते रात में ही डाक कांवड़ पहुंच जाएंगी। इससे मंगलवार को राहत मिलेगी।

सुबह और शाम को पीक आवर्स में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात पुलिस, सिविल डिफेंस, सीवीएफ और डीवीएफ के वालेंटियर व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। यातायात सामान्य रहा, हालांकि मोहननगर चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं एनएच-9 पर सभी वाहनों के डायवर्जन के चलते वाहनों का दबाव अधिक रहा। दिल्ली, नोएडा जाने वाले वाहन चालक अपने वाहनों से बसों से एनएच नौ से होकर गंतव्य को गए। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से ही डाक कांवड़िए आने शुरू हो गए। कांवड़ियों का दबाव अधिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें