फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हरदेव की पत्नी सविंदर कौर बनीं निरंकारी बाबा की उत्तराधिकारी

Wed, 18 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सव‌िंदर कौर बनीं नई न‌िरंकारी प्रमुख
विज्ञापन
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति करने की प्रक्रिया मंगलवार देर शाम पूरी हो गई है।
विज्ञापन


बाबा के उत्तराधिकारी के लिए पहले उनकी बेटी सुदीक्षा के नाम की चर्चा चल रही थी, मगर संत निरंकारी मंडल ने इस संबंध में फैसला लेते हुए बाबा की पत्नी सविंदर कौर को उनका उत्तराधिकारी बनाया है।
विज्ञापन


बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में मंगलवार को बाबा हरदेव सिंह महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बीच उनका उत्तराधिकारी चुन लिया गया।

अधिकांश अनुयायियों का मानना था कि बाबा की बेटी सुदीक्षा को मंडल की जिम्मेदारी देनी चाहिए, क्योंकि मंडल की गतिविधियों में वे काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि निरंकारी मंडल ने मंगलवार रात फैसला संविदर कौर के पक्ष में सुना दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें