दिल्ली से पंजाब के लिए बाढ़ राहत सामग्री रवाना की गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार सुबह राहत सामग्री की खेप पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उठाया गया है। आप ने देशभर के अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की है।