फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग पर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

Mon, 06 Mar 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने हवाला कारोबार करने व बेनामी संपत्ति रखने के मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की बर्खास्तगी की मांग की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित ट्रॉमा सेंटर पर एकत्र हुए और वहां से दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए। जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया।

प्रदर्शन को उग्र होता देख दिल्ली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और पानी की बौछारों से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि आप सरकार पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन दो वर्ष बाद ही भ्रष्ट व असंवेदनशील सरकार दिल्ली की जनता को मिली। देश का युवा चाहता है कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई करें। 
विज्ञापन

आप के पास चंदा संदिग्ध माध्यमों से आता है

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि आप के पास चंदा संदिग्ध माध्यमों से आता है, सत्येंद्र जैन के हवाला कारोबार का मामला सामने आने के बाद यह साबित भी हो गया है।

राष्ट्रीय युवा मोर्चा के मीडिया प्रमुख शिवम ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल ही भ्रष्टाचार में लिप्त है।  प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार और केजरीवाल सरकार का चोली दामन का साथ है।

सत्येंद्र जैन का मामला गंभीर है और उनका हटाया जाना आवश्यक है। प्रदेश भाजपा पदाधिकारी सरदार कुलवंत सिंह बाठ ने कहा कि दिल्ली की जनता इस भ्रष्ट सरकार को चुनने के कारण शर्मसार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें