फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित, 15 अक्तूबर को सुनाया जाएगा फैसला

Sat, 05 Oct 2024 05:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने बचाव पक्ष के वकील और प्रवर्तन निदेशालय के विशेष वकील की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। वरिष्ठ वकील एन हरिहरन और अधिवक्ता विवेक जैन सत्येन्द्र जैन की ओर से पेश हुए। 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत 15 अक्तूबर को इस मामले में फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने बचाव पक्ष के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष वकील की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ वकील एन हरिहरन और अधिवक्ता विवेक जैन सत्येन्द्र जैन की ओर से पेश हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि गवाहों को प्रभावित करने की कोई आशंका नहीं है। आरोपी के भागने का भी कोई खतरा नहीं है।

हरिहरन ने कहा कि प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) 2017 में पंजीकृत की थी। पांच साल बाद ईडी ने 2022 में अभियोजन शिकायत दर्ज की। अभियुक्त के वकील ने विजय मदनलाल चौधरी मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भी हवाला दिया कि अनुसूचित अपराध का मुकदमा ईसीआईआर से पहले पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आरोपी के वकील ने दलील दी कि देरी के आधार पर जमानत मांगी जा रही है। ईडी पिछले पांच सालों से इसकी जांच कर रही है। अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच लंबित है, यह चल रही है। डिफॉल्ट जमानत आवेदन उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें