फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस मार्शल बहाली पर सियासत: आप मंत्री सौरभ ने पकड़े भाजपा विधायकों के पैर, एलजी ने की प्रतिनिधियों से मुलाकात

Sat, 05 Oct 2024 04:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बस मार्शल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया है।दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव के तहत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री बस मार्शल की बहाली को लेकर साइन करने को तैयार हैं। लेकिन भाजपा के विधायक उनके साथ उपराज्यपाल कार्यालय जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा वालों के पैरों में लटते आप मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर कैबिनेट नोट पास किया। नोट में मार्शल्स को तुरंत बहाल करने की मांग की गई है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना को आज ही नोट भेजा जाएगा। भाजपा  विधायकों ने एलजी के पास जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं खबर है कि मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री और आप विधायक सचिवालय से भाजपा विधायकों को लेकर एलजी के पास जा रहे हैं। पहले विपक्ष नेता विजेंद्र गुप्ता एलजी के पास जाने को तैयार नहीं थें। अब सौरभ भारद्वाज समेत विधायकों ने विजेंद्र गुप्ता का पैर पकड़ लिए। मुख्यमंत्री विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद काफी विनती करने पर विजेंद्र गुप्ता एलजी के पास जाने को तैयार हुए। अब सभी रास्ते में हैं।
 

दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव के तहत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री बस मार्शल की बहाली को लेकर साइन करने को तैयार हैं। लेकिन भाजपा के विधायक उनके साथ उपराज्यपाल कार्यालय जाने को तैयार नहीं है। दिल्ली सचिवालय में भाजपा के विधायक नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


बस मार्शल को लेकर आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक थी। दिल्ली सरकार का दावा है कि बैठक में मार्शल की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है। इस प्रस्ताव को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा जाएगा।



केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया साझा
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं। मेरी एलजी साहिब और भाजपा वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति न करें। तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें