16 मई को चुनाव के नतीजे कुछ भी आएं। लेकिन मतदान से पहले ही सट्टा बाजार सियासी रंग में रंग गया है। इस समय भाजपा, इनेलो और कांग्रेस पर सट्टा लग रहा है, जबकि बसपा और आम आदमी पार्टी को रेस से बाहर माना जा रहा है।
बाजार में कृष्णपाल गुर्जर पर एक रुपया लगाने पर केवल तीस पैसे मिल रहे हैं। वहीं इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद व अवतार भड़ाना के एक रुपया लगाने पर तीन रुपये का रेट मिल रहा है। मतदान के बाद स्थिति में उलटफेर भी हो सकता है।
बाजार सूत्राें के मुताबिक मोदी की लहर के कारण कृष्णपाल गुर्जर पर पैसे लगाने वाले अधिक हैं। क्योंकि उन्हे एक लाख रुपये लगाने पर तीस हजार रुपये आते हुए सुरक्षित दिख रहे हैं।
जबकि अन्य दोनों दलाें पर पैसे लगाना रिस्क वाला काम समझा जा रहा है। इन दोनाें प्रत्याशियाें पर एक लाख रुपये लगाने पर तीन लाख रुपये मिलेंगे। लेकिन पंटराें को तीन लाख रुपये मिलने से अधिक एक लाख रुपये डूबने की चिंता सता रही है।
क्या होता है सट्टा बाजार का गणित
सट्टा बाजार का भी अपना अलग ही गणित है। यहां पर जिसकी जीत की संभावना जितनी ज्यादा होगी उतना ही उसकी जीत पर कम मुनाफा मिलेगा। हालांकि यह रेट पल-पल घटता-बढ़ता है।