फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आरोप साबित हुए तो 24 घंटे में छोड़ दूंगा राजनीति'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और दिल्ली भाजपा के महामंत्री और वर्तमान निगम पार्षद आशीष सूद ने आप संयोजक केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया।
विज्ञापन


दोनों ही नेताओं ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल के आरोप का जवाब दिया। सतीश उपाध्याय ने कहा कि परिवार के जीवन यापन के लिए व्यवसाय करना कोई गुनाह नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक क्लर्क थे और मैं अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचा हूं जिसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी का भी आभारी हूं।

हालांकि सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल के आरोपों का जवाब देने से पहले कहा कि अगर वह अपने आरोपों को 24 घंटे के अदंर साबित नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ मानहानि का केस भी करूंगा।
विज्ञापन


इस लिंक पर क्लिक कर पढ़िए क्या हैं केजरीवाल के आरोप

24 घंटे में छोड़ दूंगा राजनीति

सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल द्वारा बताई गई कंपनी एनसीएनएल इंफो मीडिया प्रा. लि. के बारे में मैं बिल्कुल नहीं जानता और मुझे नहीं पता कि यह कंपनी किसने बनाई है।

केजरीवाल के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल की आदत रही है कि वह आरोप लगा कर  गायब हो जाते हैं। मैं उन्हें चैलेंज देता हूं कि अगर उनके पास सबूत हैं तो वह 24 घंटे के अंदर उन्हें पेश करें।

अगर उनके कोई भी आरोप सही साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन अगर वह अपने आरोप साबित नहीं कर पाए तो उन्हें भी राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

पढ़िए, केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी शाजिया इल्मी

'मुझे गर्व है कि मैं एक व्यापारी हूं'

इसी तरह तरह केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली प्रदेश बीजेपी के महामंत्री आशीष सूद ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह एक व्यापारी हैं और व्यापार करने के साथ ही मैं राजनीति भी करता हूं।

जहां तक बीएसईएस के साथ व्यापार करने की बात है तो हमने 2012 तक केबिल बिछाने से लेकर मीटर इंस्टॉल करने का काम किया है। बता दें कि उस समय दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी।

आशीष ने कहा कि हमारी कंपनी ने कभी भी पैसे लेकर मीटर लगाने या मीटर बेचने का काम नहीं किया। अगर केजरीवाल इनमें से कोई भी आरोप साबित कर देंगे तो मैं तुरंत ही अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।

जानिए कांग्रेस से कौन लड़ेगा केजरीवाल के खिलाफ
विज्ञापन

'राजनीतिक भोंडेपन कर रहे केजरीवाल'

हालांकि उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि केजरीवाल के साथ डिनर पार्टी में खाना खाने वाले बहुत से व्यापारी बीएसईएस के साथ काम करते हैं तो क्या केजरीवाल का पैसा ब्लैकमनी हो जाएगा?

भाजपा नेता ने इंजीनियर को सरेआम जड़ा थप्पड़

दोनों ही नेताओं ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना तथ्य के लोगों के सामने बातें करके केजरीवाल राजनीतिक भोंडेपन का दिखावा कर रहे हैं। ऐसे आरोप में वह अंबानी को भी घसीटते हैं जिसका कोई आधार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें