फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarita Vihar Flyover Closed: सरिता विहार फ्लाईओवर आज से 50 दिन तक बंद, ये रहेगा रूट; एडवायजरी जारी

Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वह निकलने से पहले पूरी प्लानिंग कर लें। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सरिता विहार फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिता विहार फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण फ्लाईओवर की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। पीडब्ल्यूडी बुधवार से फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू करेगा। इस कारण यह फ्लाईओवर अगले 50 दिनों तक बंद रहेगा। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस फ्लाईओवर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अनुसार सरिता फ्लाईओवर की मरम्मत करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और यह कार्य चार चरणों में होगा। पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। वहीं, तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले हिस्से की मरम्मत होगी। पहले व दूसरे चरण का कार्य सात जून से एक जुलाई और तीसरे व चौथे चरण का कार्य दो जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

उधर दिल्ली ट्रैफिक ने एडवाइजरी में बताया है कि परिवहन मार्ग के बंद होने से सड़क पर यातायात की मात्रा बढ़ सकती है और लोगों को दिक्कत हो सकती है। रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वह निकलने से पहले पूरी प्लानिंग कर लें। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। 

पुलिस ने मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे सरिता विहार फ्लाईओवर के स्लिप रोड नंबर 13ए का प्रयोग करें और फिर मथुरा रोड और अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए रोड नंबर 13ए से यू टर्न लें। वहीं, मथुरा रोड पर आश्रम से नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वह आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईवे का प्रयोग कर गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने मथुरा रोड पर फरीदाबाद और बदरपुर से आश्रम की ओर आने वालों को सलाह दी है कि वे सरिता विहार फ्लाई ओवर के स्लिप रोड से ओखला एस्टेट मार्ग, क्राउन प्लाजा की ओर बाएं मुड़ कर गतंव्य तक पहुंचे। मथुरा रोड पर फरीदाबाद और बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी कि वे बदरपुर बॉर्डर से वाया महरौली-बदरपुर रोड का उपयोग अपने गंतव्य तक जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें