दिल्ली से दो सगे भाई अपने चाचा के साथ अपने घर वापस जा रहे थे। तीनों सेंट्रो कार में सवार थे। पर शायद उन्हें ये पता नहीं था कि आज वो अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे और ये उनकी आखिरी यात्रा होगी।
नई दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कार में आग लगने से दो
सगे भाई जिंदा जल गए, जबकि उनका चाचा 20 से 30 फीसदी झुलस गया।
उसे
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट्रोल से चलने वाली सेंट्रो कार 15
दिन पहले ही खरीदी गई थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास
कर रही है।