फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना मामले में संतों की रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार, सीएम को सौंपी गई 13 पेज की रिपोर्ट 

Sat, 09 Jul 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि कैराना पर पलायन के मामले में तैयार की गई उनकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही 13 पेज की इस रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई भी की जाए। चक्रपाणि ने कहा कि रिपोर्ट राष्ट्रहित में है। समाजवादी पार्टी से इसका कोई संबंध नहीं है, यह प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल था, न कि किसी पार्टी विशेष का। रिपोर्ट में कोई मुस्लिम तुष्टीकरण नहीं किया गया, जो कैराना की वास्तविक स्थिति है, उसे ही लिखा गया है।

उन्होंने बताया कि कैराना से बीते 17 वर्षों के दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों ही परिवारों के लोगों ने पलायन किया है। मुस्लिमों के 119 परिवारों ने भी पलायन किया है।
विज्ञापन


लोगों ने रंगदारी, गुंडागर्दी और बदमाशी से परेशान होकर रोजगार और बच्चों की शिक्षा के लिए कैराना से पलायन किया है। रिपोर्ट में कुछ नेताओं के भी नाम हैं, जिनके नाम सामने आने पर नकाब उतर जाएंगे।

सभी पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि सभी पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल कैराना गए और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी, लेकिन सभी रिपोर्ट में फैक्ट अलग-अलग थे, जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें बुलावा आया।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पलायन की बात हो रही है, ऐसे में संतों का दल जांच कर सही रिपोर्ट पेश करे। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट राष्ट्र के हित में है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रदेश सरकार को रिमाइंडर भेजा जाएगा और फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो संत आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम पर हमले से पहले मुझे मारना होगा: चक्रपाणि 

- फोटो : PTI
कैराना मामले की संतों की रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे कुछ हिंदू संगठनों ने प्रमोद कृष्णम के राजेंद्र नगर स्थित निवास पर हंगामा किया था और उन्हें जान से मारने की धमकी थी।

इस पर चक्रपाणि महाराज ने कहा कि प्रमोद कृष्णम से पहले उन्हें मारना होगा। गुंडों के आगे संत झुकेंगे नहीं। उन्होंने एक भाजपा सांसद के बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी दल विशेष से जुड़े नहीं होने का मतलब ये नहीं कि हम संत नहीं हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें