फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने डीएल बनवाने वालों को दी सुविधा, रविवार को भी खुलेगा विभाग

Sat, 09 Jul 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में लाइसेंस बनवाना है तो सोमवार से सुबह साढ़े आठ बजे कार्यालय खुलने का इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए सभी परिवहन कार्यालय 12x7 खुलेंगे। इस संबंध में सभी मोटर लाइसेंसिंग अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


आदेश में साफ कहा गया है कि सप्ताह में सातों दिन सुबह 7 बजे से शाम को 7 बजे तक कार्यालय खोले जाएंगे। सिर्फ राजपत्रित अवकाश वाले दिन कार्यालय बंद रहेंगे।

परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र जांगड़ा की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, आवेदकों को आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस मिल सके इसके लिए 12 घंटे परिवहन कार्यालय खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन छोड़कर एक दिन ड्यूटी का रोस्टर तैयार करें

इसके लिए सभी मोटर लाइसेंसिंग ऑफिसर को कहा गया है कि 10 जुलाई से कार्यालय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुल सकें। इसके लिए स्टाफ का एक दिन छोड़कर एक दिन ड्यूटी का रोस्टर तैयार करें।

परिवहन विभाग के 13 कार्यालय ऐसे हैं, जहां लाइसेंस बनाए जाते हैं। हर दिन 2 हजार नए लाइसेंस बनाए जाते हैं। उसी को आधार मानकर यह तय किया गया है कि हर जोनल दफ्तर में 200 लर्निंग, 200 पक्के लाइसेंस और 200 नवीनीकरण व डुप्लीकेट बनाने की रसीद काट सकेंगे।

शुल्क रसीद शाम 4 बजे से काटे जाएंगे, लेकिन बाकी काम शाम को 7 बजे तक होंगे। अभी परिवहन विभाग में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुल्क की पर्ची काटी जाती है। सूत्रों के अनुसार, परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने चार्ज संभालने के बाद एक बैठक की थी। उसमें लाइसेंस के लिए आवेदकों को दिक्कत की बातें सामने आईं थी। उन्हीं के निर्देश पर नया आदेश जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें