फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: संस्कृत विद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या, पिता ने प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 07 Jan 2024 05:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अहार (बुलंदशहर)

सार

छात्र के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कक्षा नौ का छात्र था। आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य और आचार्य उनके पुत्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र स्थित स्वामी महानंद ब्रह्मचारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवंतिका देवी में पढ़ने वाले कक्षा नौ के छात्र ने रविवार को फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


मेरठ जिले के थाना परीक्षित गढ़ के गांव समसपुर आसिफाबाद निवासी ईश्वर दत्त शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र गगन शर्मा स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य तुलसीराम और आचार्य कमल शर्मा उनके पुत्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते उनके पुत्र ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सीओ अनूपशहर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें