फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व IAS ने यूं रची थी पूर्व सीएम को फंसाने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में सजायाफ्ता हरियाणा कैडर के पूर्व आईएएस संजीव कुमार को दिल्ली के एक व्यवसायी व उसके जिगरी दोस्त टिक्का हुसैन मुस्तफा की हत्या की साजिश में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


संजीव ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर शौकत पाशा को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस मामले में तिहाड़ में बंद गैंगस्टर व दो शार्प शूटर भी गिरफ्तार किए गए हैं। करोड़ों के प्रॉपर्टी विवाद के चलते संजीव अपने दोस्त की हत्या करवाना चाहता था।

साजिश के तहत दोस्त की हत्या के साथ वह खुद को भी गोली मरवाता। हमले का आरोप हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर मढ़ा जाता। दिल्ली पुलिस ने सीबीआई व ईडी को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के मुताबिक शाखा की ईस्टर्न रेंज को सूचना मिली थी कि संजीव किसी की हत्या की साजिश रच रहा है। वह इस हमले में खुद भी घायल होगा।

तौफिक ने किया पूरी साजिश का खुलासा

आईएएस संजीव की तिहाड़ जेल में हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्टर शौकत पाशा से मुलाकात हुई थी। दोनों जल्द ही दोस्त बन गए थे।

संजीव ने टिक्का हुसैन मुस्तफा की हत्या के लिए पाशा को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पाशा ने इसके लिए अपने भतीजे शार्प शूटर असद पाशा, अफताब, मन्ना उर्फ मोनू उर्फ मुरताजा, तौफिक और इरशाद को बोला।

इसके बाद बनाई गई इंस्पेक्टर विवेक त्यागी व विनय त्यागी की टीम ने तौफिक को निजामुद्दीन से पकड़ लिया। इसके कब्जे से .315 बोर की पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।  तौफिक ने पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम को फंसाने की थी साजिश

साजिश से पर्दा उठने के बाद टीम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मुस्तफा के घर से आईएएस संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने साजिश से पर्दा उठा दिया।

वह पूरे ड्रामे में दोस्त की हत्या करवाता। अपने ऊपर भी गोली चलवाकर मामूली रूप से घायल होता। इसका पूरा आरोप ओमप्रकाश चौटाला पर मढ़ा जाता।

इसके बाद दूसरे शार्प शूटर मन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शौकत पाशा को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें