फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh: संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

Wed, 24 Apr 2024 12:22 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार देश के लिए नहीं बल्कि अपने दोस्तों के लिये काम कर रही है। ये देश की संपत्तियों को उनके हवाले कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की नहीं बल्कि अपने दोस्तों की चिंता है। वह अपने दोस्तों के लिए देश को नीलाम कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि स्पेक्ट्रम बंटवारे में 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने ‘पहले आओ-पहले पाओ’ नीति को रद्द कर दिया था। भाजपा और नरेंद्र मोदी ने भी इस नीति का गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले खूब विरोध किया था। अब भाजपा सरकार इसी नीति को दोबारा लागू करने के लिए कोर्ट पहुंच गई है। इससे वह अपने चंद पूंजीपति दोस्तों को फ़ायदा पहुंचाना चाहते हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार देश के लिए नहीं बल्कि अपने दोस्तों के लिये काम कर रही है। ये देश की संपत्तियों को उनके हवाले कर दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार 5जी घोटाला कर रहे हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। आपने अपने दोस्तों का लाखों-करोड़ों का कर्जा माफ कर दिया। आप पूरा देश बेच रहे हैं।
विज्ञापन


आप सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की सारी संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी। उनका करोड़ों का कर्जा और टैक्स माफ कर दिया। और कहते हैं कि झोला लेकर चले जाएंगे। जिस दिन INDI गठबंधन की सरकार बनेगी उस दिन एक-एक पैसे का हिसाब होगा और इन बेईमानों से सारा पैसा वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें