फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheen Bagh Live: वार्ताकारों की कोशिश विफल, रास्ता बंद रखने पर अड़े प्रदर्शनकारी

Thu, 20 Feb 2020 05:39 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

नागरिकता कानून के खिलाफ 15 दिसंबर से शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का हल निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित मध्यस्थता पैनल आज फिर से प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद भी वार्ताकार प्रदर्शनकारियों को मानने में विफल रहे। प्रदर्शनकारियों ने संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन की मौजूदगी में एलान किया कि वह रास्ता खाली नहीं करेंगे। यहां पढ़ें हर अपडेट-
विज्ञापन
बंद सड़क का मुआयना करने निकले वार्ताकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:38 PM, 20-Feb-2020

बंद पड़े रास्ते को देखने निकले वार्ताकार

वार्ताकार अब प्रदर्शनकारियों के साथ कालिंदी कुंज तक बंद पड़ी सड़क को देखने के लिए निकले। उनके साथ कुछ प्रदर्शनकारी महिलाएं भी बंद सड़क देखने जा रही हैं।

05:30 PM, 20-Feb-2020

प्रदर्शनकारियों का एलान- रास्ता खाली नहीं करेंगे

प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकारों के सामने एलान किया कि वह रास्ता खाली नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस दिन केंद्र सरकार नागरिकता कानून हटाने का एलान कर देगी, हम उस दिन रास्ता खाली कर देंगे।

05:26 PM, 20-Feb-2020

यहां आने का कोई मतलब नहीं: रामचंद्रन

बातचीत के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने वार्ताकारों से कहा कि जिस देश में जज मार दीजिये वहां कैसे किसी कोर्ट पर भरोसा करें। इसपर साधना रामचंद्रन ने जवाब दिया कि जब बातचीत नहीं हो पा रही है तो यहां आने का कोई मतलब नहीं। दिल्ली पुलिस ने आप पर कोई अत्याचार नहीं किया, इसलिए उनका आदर कर रास्ता खाली कर दें।

विज्ञापन
05:12 PM, 20-Feb-2020

प्रदर्शन के साथ सड़क भी चले: हेगड़े

हेगड़े ने कहा कि कल को कोई नोएडा के डीएनडी पर बैठ जाए फिर तो देश ही नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के साथ सड़क भी चले।
 

05:10 PM, 20-Feb-2020

एक हाथ से ताली नहीं बजती: संजय हेगड़े

संजय हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप अपनी जिद छोड़िये, सुप्रीम कोर्ट सड़क बंद के मामले पर सुनवाई कर रहा है। आप सीएए-एनआरसी पर अड़े हुए हैं। किसी को दुख पहुंचा कर अपने अधिकार नहीं मांगने चाहिए। ताली दोनों हाथों से बजती है एक हाथ से नहीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अगर हठ गया तो आपके साथ कोई नहीं रहेगा।

विज्ञापन
05:05 PM, 20-Feb-2020

कल किसी दूसरी जगह बातचीत पर विचार

इनसब के बाद साधना रामचंद्रन ने कहा कि शाहीन बाग में बातचीत के लिए शांति का माहौल नहीं है, इसलिए कल कहीं दूसरी जगह बातचीत पर विचार किया जाएगा। वार्ताकारों ने बातचीत के लिए प्रदर्शनकारियों की ओर से 20 लोगों की लिस्ट मांगी।
 

05:02 PM, 20-Feb-2020

सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना पर भड़कीं साधना रामचंद्रन

इस दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने गुस्से में सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना की, जिसपर साधना रामचंद्रन भड़क उठीं। महिला ने कहा कि आप गलत याचिका पर बातचीत करने आई हैं। इसपर साधना रामचंद्रन ने गुस्से में कहा कि आपको भारत का नागरिक कहलाने का कोई हक नहीं है। इतना कहकर उन्होंने उस महिला को पंडाल से भगा दिया। 

04:55 PM, 20-Feb-2020

वार्ताकारों के सामने रो पड़ा एक प्रदर्शनकारी 

बातचीत के दौरान वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के सामने अचानक एक प्रदर्शनकारी का दर्द छलक पड़ा। उसने फूट-फूट कर रोते हुए वार्ताकारों के सामने अपने बच्चों की भविष्य को लेकर चिंता जताई।

04:18 PM, 20-Feb-2020

मीडिया को फिर बाहर किया

वार्ताकारों ने मीडिया को बाहर निकलने की अपील की और कहा कि बात बिना मीडिया के होगी। वहीं प्रदर्शनकारी कहने लगे कि वह मीडिया के सामने बात होगी। तब साधना रामचंद्रन ने कहा कि मीडिया रहेगा तो बात नहीं हो सकेगी। इसके बाद मीडिया बाहर चला गया।

04:15 PM, 20-Feb-2020

साधना रामचंद्रन ने किया संबोधित

साधना रामचंद्रन ने दोबारा उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कल जिनसे बात नहीं हो पाई थी उनसे कैसे बात करनी है वो हमारा फैसला है, बाकी सारे फैसले आपके हैं।

04:14 PM, 20-Feb-2020

हेगड़े की बातों पर भड़के प्रदर्शनकारी

संजय हेगड़े की बातों पर जब शोर मचने लगा तो उन्होंने पूछा कि आप लोगों का डर यही है न कि यहां से हटने के बाद आपकी सुनवाई नहीं होगी। तो बता दूं कि जब तक सुप्रीम कोर्ट है आपकी हर बात सुनी जाएगी।

04:13 PM, 20-Feb-2020

प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं

रास्ता खाली करने की अपील करते ही वार्ताकारों के खिलाफ प्रदर्शनकारी भड़के उठे। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के साथ मिला हुआ है। इसलिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है।

04:10 PM, 20-Feb-2020

विरोध ऐसा हो कि शाहीन बाग इसकी मिसाल बने

साधना रामचंद्रन के बाद संजय हेगड़े ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट चाहती है कि आपका प्रदर्शन चलना चाहिए और शाहीन बाग एक मिसाल बने। ऐसी मिसाल जिसमें लोग कहें कि एक प्रदर्शन हुआ था शांतिपूर्ण और जब लोगों को परेशानी हुई तो प्रदर्शनकारियों ने उनकी मदद की।

04:09 PM, 20-Feb-2020

हम चाहते हैं कि यहीं शाहीन बाग में हल निकले: साधना रामचंद्रन

प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाते हुए साधना रामचंद्रन ने कहा कि हम सबका इमान है कोशिश करना। अगर बात नहीं बनी तो हम सुप्रीम कोर्ट वापस चले जाएंगे। फिर सुप्रीम कोर्ट सरकार को कहेगी और जो वो चाहेंगे वही होगा। हम चाहते हैं कि कोई हल निकले और यहीं शाहीन बाग में हल निकले। शाहीन बाग बरकरार रहना चाहिए।

04:07 PM, 20-Feb-2020

हम आपको तकलीफ में नहीं देख सकते: साधना रामचंद्रन

साधना रामचंद्रन ने कहा कि हम चाहते हैं कि आपका आंदोलन शाहीन बाग में ही बरकरार रहे। हम आपसे केवल बंद सड़क को खुलवाने पर बातचीत करना चाहते हैं। हम सबसे बात नहीं कर सकते। हम आपको तकलीफ में नहीं देख सकते।

04:04 PM, 20-Feb-2020

हम चाहते हैं शाहीन बाग बरकरार रहे: साधना रामचंद्रन

प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए साधना रामचंद्रन ने कहा कि सीएए, एनआरसी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के सामने है। वो कोर्ट का मुद्दा है, उस पर सुनवाई होगी। उस पर हम आज बात नहीं करेंगे। हम मानते हैं कि अगर आपके जैसी बेटियां और महिलाएं हैं तो देश सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप ने बुलाया इसलिए हम फिर आए। संजय भईया(संजय हेगड़े) और मैं नहीं चाहते कि शाहीन बाग हटे, हम चाहते हैं शाहीन बाग बरकरार रहे।

04:02 PM, 20-Feb-2020

आज भी मीडिया को हटाने की बात

शाहीन बाग पहुंच कर आज भी वार्ताकारों ने मीडिया को हटाकर बात करने की शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने सारी बातें नहीं हो सकतीं। 
 

04:00 PM, 20-Feb-2020

प्रदर्शनकारियों से करेंगे बात

शाहीन बाग में आज एक बार फिर वार्ताकार नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों, महिलाओं और नेतृत्व कर रही दादियों से बातचीत कर मामले का हल निकालने को लेकर चर्चा करेंगे।

12:10 PM, 20-Feb-2020

शाहीन बाग: वार्ताकारों की कोशिश विफल, रास्ता बंद रखने पर अड़े प्रदर्शनकारी

शाहीन बाग पहुंचे वार्ताकार

वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन लगातार दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए शाहीन बाग पहुंचे। बुधवार को उन्होंने मीडिया की गैरमौजूदगी में बातचीत की थी, लेकिन एक दिन में हल नहीं निकल पाया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें