फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में चलेगा स्वच्छता अभियान, लोगों किया जाएगा जागरूक

Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा 01 से 31 जुलाई तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान पर रैली आयोजित होगी। साथ ही पेंटिंग या प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।

संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद ने बताया कि 02 से 11 जुलाई तक कॉरपोरेट हाउसों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलेगा। उन जगहों को विशेष रूप से चिन्हित करके सफाई की जाएगी, जहां पर गंदगी अधिक होती है और बीमारियां फैलने की ज्यादा संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई से 21 जुलाई तक आरडब्ल्यूए और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से अभियान चलेगा। 22 से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें