फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संदीप कहते थे- मंत्री बनने दो, करोड़ों कमाऊंगा, पार्टी ने दिया गलत मंत्रालय'

Fri, 02 Sep 2016 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदीप कुमार
विज्ञापन
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप कुमार के पूर्व सहयोगी व चुनाव प्रबंधक रहे लोकेंद्र राणा ने दावा किया है कि संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने गलत मंत्रालय दे दिया था। 
विज्ञापन


संदीप महिलाओं का सम्मान नहीं करता, गाली-गलौच भी करता है। लोकेंद्र ने कहा कि जो सीडी सामने आई है, उसे देखकर कोई भी बता सकता है कि सीडी खुद संदीप ने बनाई है। 

जो ऐसा काम करता है, उसे पता होता है कि कहां ऐसे वीडियो का इस्तेमाल करना है। आरोप लगाया कि संदीप कुमार कहते थे कि मंत्री बनने दो करोड़ों कमाऊंगा।
विज्ञापन

'खुद ही बनाई होगी सीडी, महिलाओं का नहीं करता था सम्मान'

संदीप कुमार
लोकेंद्र राणा ने कहा है कि संदीप कुमार के मंत्री बनने के एक महीने बाद तक वे उनके साथ थे लेकिन मंत्री बनने के बाद संदीप व्यवहार उन्हें पसंद नहीं आया। 

महिलाओं को बुरी-बुरी गाली देते हुए रिकार्डिंग होने का दावा भी राणा ने किया। उन्होंने कहा है कि वीडियो व फोटो में अलग-अलग महिलाएं हैं, इसलिए इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि पहले भी वीडियो बनाए गए हों। 

राणा ने बताया कि संदीप की गलत गतिविधियों के बारे में पार्टी को बताया था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आम आदमी पार्टी में आंदोलन के समय से जुड़े होने का दावा करने वाले लोकेंद्र का कहना है कि संदीप कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे जिसकी 30 मिनट की रिकार्डिंग भी है। 

पार्टी को पहले से संदीप कुमार के क्रियाकलापों का पता था। लोकेंद्र ने यहां तक कहा कि भ्रष्टाचार तो मंत्री बनने के बाद संदीप को करना ही था, पहले ही वो कहता था-मंत्री बन जाने दो 600-700 करोड़ कमाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें