फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल में फंसे संदीप कुमार ने कहा था- सुबह उठकर छूता हूं पत्नी के पैर

Thu, 01 Sep 2016 06:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदीप कुमार
विज्ञापन
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप कुमार ने महिला दिवस के कार्यक्रम में मंच से कहा था कि महिलाओं का खूब सम्मान करता हूं। सुबह उठकर रोज पत्नी के पैर छूता हूं।
विज्ञापन


इस पर मंत्री को खूब वाहवाही मिली थी। वो केजरीवाल कैबिनेट में शपथ लेते समय सबसे कम उम्र के मंत्री थे।

हरियाणा के सोनीपत में 12 जुलाई, 1980 में जन्मे संदीप कुमार 2013 के चुनाव में कांग्रेस के विधायक जयकिशन से हार गए थे लेकिन 2015 के चुनाव में दिल्ली में सबसे बड़े 56 फीसदी मतों(64, 439 मत) से जीत दर्ज की थी। तभी इन्हें मंत्री पद दिया गया था।
विज्ञापन

विवादित बयानों के चलते पहले भी सुर्खियों में रहे

संदीप कुमार
मंत्री संदीप कुमार इससे पहले भी विवादित बोल के कारण सुर्खियों में रहे हैं। गत दिनों राजधानी की सड़कों से भिखारियों के हटाने के आदे विभाग को दिए थे।

जिसके मीडिया में आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बंद करवाया था। संदीप कुमार को हटाए जाने की चर्चा कुछ महीने पहले भी हुई थी लेकिन बच गए थे।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी सरकार के डेढ़ साल में संदीप कुमार तीसरे मंत्री हैं जिन्हें पद से अरविंद केजरीवाल ने हटाया है। इससे पहले जून 2015 में कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को फर्जी डिग्री मामला सामने आने पर हटाया था तो अक्टूबर, 2015 में खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को भवन निर्माण को लेकर पैसे मांगने से जुड़ा ऑडियो क्लिप सामने आने केबाद मंत्रिमंडल से हटाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें