फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले को अगवा कर भागता रहा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर क़ानून व्यवस्था की धज्जियां सड़क पर उड़ती दिखी। दिल्ली के रिज रोड पर एक ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को चेकिंग के दौरान अगवा कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10.30 बजे दिल्ली के रिज रोड पर पीसीआर और यातायात पुलिस की ज्वाइंट चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया।

पुलिस के आलाधिकारियों के मुताबिक ट्रैफिक का सिपाही दिनेश जब ट्रक चापर उसके कागजात चेक करने चढ़ा तो ट्रक चालक ने दिनेश को अंदर खींच लिया और उसे लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

3 राउंड फायरिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रक तो की पत्थरबाजी

इस घटना के बाद वहां खड़े स्टाफ ने पीसीआर को सुचना दे दी जिसके बाद उसके पीछे इलाके की एक दर्जन पीसीआर ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया।

पीसीआर की गाड़ियों ने इस ट्रक पर 3 राउंड फायर भी किया। जब इससे भी ट्रक नहीं रुकी तो पुलिस ने इसके शीशे पर पत्थर भी मारे। जिससे इस ट्रक के शीशे टूट गए जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को झंडेवालान इलाके में घेर कर पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालाक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस सारे वाकए को रेत माफियाओं से जोड़ कर देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें