फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हों सैमसंग चेयरमैन: सुप्रीम कोर्ट

Wed, 02 Apr 2014 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन को सुप्रीम कोर्ट ने छह सप्ताह के अंदर गाजियाबाद के कोर्ट में हाजिर होने का फरमान जारी किया है। सैमसंग पर फर्जीवाड़ा करने का केस चल रहा है।
विज्ञापन


सैमसंग चेयरमैन ली कुन-ही ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी कि केस को रद्द कर दिया जाए लेकिन कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया।

2013 में 72 साल के कुन-ही को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। भारत की एक कंपनी ने सैमसंग के खिलाफ 8.4 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा का केस किया था। भारतीय कंपनी का आरोप है कि सैमसंग उसके बकाये रकम का भुगतान नहीं कर पाई थी।

दक्षिण कोरिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ली कुन-ही अपने देश में भी अपने बड़े भाई, बहन और भतीजे की पत्नी के खिलाफ केस लड़ रहे हैं।

ली कुन-ही के पिता, जिन्होंने सैमसंग कंपनी की नींव रखी थी। उनके पिता, ली बाइंग-चुल ने अपने तीसरे बेटे को कंपनी की बागडोर दी, तब से सैमसंग अब दक्षिण कोरिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें