फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हमले तेज: संबित पात्रा बोले- CBI जांच शुरू होते ही सिसोदिया एंड कंपनी ने बदले 140 मोबाइल फोन

Sat, 12 Nov 2022 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई व ईडी की छापेमारी के दौरान मनीष सिसोदिया के घर से कुछ नहीं मिलने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि चारा घोटाले के मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के घर भी छापेमारी के दौरान चारा नहीं मिला था, क्योंकि वह चारा खा गए थे। इसके बाद भी वह जेल गए।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी का चुनावी बिगुल बजने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमले तेज कर दिए हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मैदान में उतारा। उन्होंने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नई आबकारी नीति के मामले में सीबीआई जांच शुरू होते ही सिसोदिया एंड कंपनी ने 140 मोबाइल फोन बदल दिए।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संबित पात्रा ने कहा कि नई आबकारी नीति के मामले में दो व्यापारियों को रिमांड पर लिया गया है और वे अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया के करीबी हैं। उनकी ओर से दिए गए लेटर में कई खुलासे हुए है, जिसमें यह भी कहा गया है कि 2631 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि नई आबकारी नीति के मामले में जब से सीबीआई जांच शुरू हुई। तब से 34 लोगों ने 140 मोबाइल फोन बदले हैं, जिसमें मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। इन 140 मोबाइल फोनों पर सिसोदिया एंड कंपनी ने एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए। 

उन्होंने कहा कि सीबीआई से घिरने का आभास होने पर मनीष सिसोदिया ने गत 30 सितंबर को अपने ओएसडी से चिट्ठी लिखाकर नई आबकारी नीति की सभी फाइलों की कॉपी मंगवाई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सीबीआई व ईडी जांच एजेंसियों के पास फाइल्स चली गई थी तो उस वक्त मनीष सिसोदिया को उन फाइलों की क्या आवश्यकता पड़ गई थी। सम्मेलन में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक आशीष सूद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

लालू यादव के घर भी चारा नहीं मिला था
सीबीआई व ईडी की छापेमारी के दौरान मनीष सिसोदिया के घर से कुछ नहीं मिलने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि चारा घोटाले के मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के घर भी छापेमारी के दौरान चारा नहीं मिला था, क्योंकि वह चारा खा गए थे। इसके बाद भी वह जेल गए। इस तरह उन्होंने संकेत दिए कि आबकारी नीति में हुए घोटाले में भी लोगों को जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें