फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हिना खान है सपा नेता की कातिल?

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव अनिल यादव की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी के मामले में पुलिस हिना खान उर्फ रूबी कौसर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली और हसनपुर में दबिश दे रही है।  सर्कल ऑफिसर फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि जांच टीमें दिल्ली, हसनपुर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि हिना खान के पकड़ में आने के बाद मामले से रहस्य का पर्दा उठ जाएगा। पुलिस के मुताबिक हिना हसनपुर, अमरोहा की रहने वाली है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हो रही पूछताछ

मामले में प्रॉपर्टी डीलर जगदीप सिंह गिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि उसने मकान अनिल यादव को दिया था और वहीं उसे हर महीने किराया देता था। पुलिस प्राधिकरण से भी संपर्क में है।

रविवार रात सेक्टर 71 के डी ब्लॉक स्थित जनता फ्लैट में समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव अनिल यादव की लाश मिली थी। जिस फ्लैट में लाश मिली थी, उसे प्राधिकरण ने फिलहाल किसी को अलॉट नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 71 के साईं प्रॉपर्टी डीलर के मालिक जगदीप सिंह गिल से अनिल ने यह फ्लैट किराए पर लिया था। किराए के इस फ्लैट में हिना खान उर्फ रूबी कौसर रहने लगी थी। गौरतलब है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर झूलने के कारण दम घुटने को मौत की वजह बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें