ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने मल्टीस नस्ल के दो कुत्ते के बच्चे बेचने के लिए खर्शीद से संपर्क किया और उन्हें 59 हजार रुपये का चूना लगा दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, केरल के थक्कड़ इलाके के रहने वाले आरोपी टोनी वॉलेस ने खर्शीद से ईमेल के जरिए संपर्क किया था।
खर्शीद के प्रतिनिधि ने ने उससे आगे की बातचीत की। वॉलेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि से अंकित बदरी नाम के व्यक्ति के खाते में 59 हजार रुपये ट्रांसफर कराने को कहा। पैसे ट्रांसफर होने के बाद वॉलेस ने उनसे यूएस टोल फ्री नंबर और फेसबुक पर उपलब्ध होने की बात कही।